
कोरोना का ग्रास बने एएसपी क्राइम, पुलिस लाईन में दी गई राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि, समूचे जिले में शोक की लहर
एटा ( knls ) आज बुधवार को एटा पुलिस पर कोरोना रूपी राक्षस ने एएसपी क्राइम राहुल कुमार को अपना ग्रास बनाकर ऐसा बज्रपात किया जिससे जिले का पुलिस महकमा ही नहीं अपितु समूचा जिला शोकमग्न हो गया ! बताया जाता है कि मधुर व्यवहारशाली राहुल कुमार कोरोना वायरस की चपेट में आकर पिछले कुछ दिनो से होमआइसोलेशन में रहकर अपना उपचार करा रहे थे ! बुधवार की सुबह व्यायाम करने के बाद जब कुछ तबियत ज्यादा खराब लगी तो उन्हें जिला अस्पताल के आकस्मिक विभाग में लाकर चिकित्सकों को दिखाया गया जिन्हें देखने के बाद चिकित्सकों ने जबाब दे दिया ! आनन फानन में घटे इस कालचक्र की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डा विभा चहल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.उमेश कुमार त्रिपाठी , जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश कुमार अग्रवाल सहित एएसपी ओमप्रकाश सिहं, सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओ मोहम्मद इरफान नासिर खान, इंस्पेक्टर कोतवाली नगर सुभाष बाबू कठेरिया सहित तमाम पुलिस बल एवं मीडिया कर्मियों का हुजुम जिला अस्पताल की ओर दौड पडा! एएसपी क्राइम राहुल कुमार के शव को पुलिस लाइन लाया गया जहां डीएम एवं एसएसपी सहित पुलिस फोर्स द्वारा प्रोटोकोल के अनुसार दो मिनिट का मौन रखकर व उनके चित्र पर श्रद्दासुमन कर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ! तत्पश्चात उनके परिवारीजनों की मौजूदगी में स्थानीय भूतेश्वर शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार समपन्न कराया गया ! बताते चलें कि एएसपी क्राइम राहुल कुमार मूलत: प्रयागराज के निवासी थे तथा 24/8/1975 को उनका जन्म भी प्रयागराज में हुआ था !तथा वह वर्ष 2001 के पीपीएस कैडर से थे ! एटा जिले में उनकी तैनाती 9/7/2019 को हुई थी ! उनकी शैक्षिक योग्यता बी टैक मैकेनिक इंजीनियरिंग थी !