सरकार की सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग, SC में होगी सुनवाई

मोदी सरकार की सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग, SC में होगी सुनवाई

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करने के लिए आज सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने याचिकाकर्ता से कहा कि जजों की आज कमी है, ऐसे में आप याचिका सर्कुलेट कर दीजिए, हम देखेंगे कि क्या आज सुनवाई हो सकती है.

ऐसे में जब देश कोरोना की भयंकर दूसरी लहर से जूझ रहा है और देश में हर रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है, ऐसे में हजारों करोड़ की योजना सेंट्रल विस्टा पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने के लिए आवाज उठ रही है. विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से अभी निर्माण कार्य को चालू रखने पर लगातार विरोध हो रहा है. 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks