
08 मई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित
वैश्विक महामारी कोविड-19 की बढती संख्या को दृष्टिगत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 10 जुलाई 2021 को
एटा । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा श्रीमती साधना कुमारी गुप्ता ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार दिनांक 08 मई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्तमान में वैश्विक महामारी कोविड-19 की बढती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए आयोजन स्थगित कर दिया गया है। दिनांक 08.05.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के स्थान पर दिनांक 10.07.2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
उन्होनें सभी से आग्रह किया है कि दिनांक 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों/मामलों का निस्तारण करायें।