नोएडा में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को पुलिस कर्मी ने डंडे से पीटा

 

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण परेशान लोगों को की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. शनिवार को नोएडा में यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया. एक पुलिस वाले ने नोएडा के सेक्टर 19 में राशन के लिए कतार में लगीं महिलाओं को लाठी से पीटा. इस घटना का वीडियो सामने आया है.

 

महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिल रहा था. महिलाओं ने राशन बांटने वाले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगाया. बस इसी बात पर वहां ड्यूटी कर रहे एक पुलिस कर्मी ने महिलाओं पर डंडा बरसाना शुरू कर दिया.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks