किशोरी का अपहरण, पीछा करने पर छोड़कर भागे

किशोरी का अपहरण, पीछा करने पर छोड़कर भागे
एटा – किशोरी का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। सही समय पर पहुंचे घरवालों ने पीछा किया। आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई।

जनपद के थाना सकीट के गांव चांदपुर लोकसपुर निवासी राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को आरोपी ओमपाल निवासी दौलतपुर पांच अन्य साथियों के साथ आए। बहन का जबरन ले जाने लगे। पीड़ित को जानकारी हुई। पीड़ित ने घरवालों के साथ मिलकर पीछा किया। आरोपी रास्ते में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने पांच आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks