
एटा ब्रेकिंग
चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में भारी बवाल, भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट आते ही घमासान शुरू हो गया है,
जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयदेपुर गांव में चुनावी रिजल्ट आते ही पूर्व प्रधान व जीते हुए प्रधान में जमकर ईंट पत्थर चले,
जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन लोग घायल हुए हैं,
घायलों को अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया है,
वही घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी पहुँच चुकी है।