
*कायस्थ बंधुओं के निधन से समाज में शोक* *कासगंज ।*_कोरोना एवं अन्य बीमारी के कारण एक के बाद एक हुई कायस्थ बंधुओं की मृत्यू से समाज ही नहीं सामाजिक संगठनों में भी शोक का माहोल हैं | एक के बाद एक हुई कई मौतों से आहत अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वर्ग सिधारे सभी कायस्थ बन्धुओं की आत्म शान्ति हेतु प्रभु से प्रार्थना की और घर घर पहुच श्रद्धांजली दी | इस दुखद अवसर पर राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि थोड़े से समय में ही कासगंज के कई कायस्थ बंधु कोरोना और अन्य बीमारियों से असमय ही अपनी जान गंवा कर काल के गाल में समा गए । जिनमें कासगंज उपजिलाधिकारी के पेशकार नितिन जोहरी की माँताजी, बीएस डायनामिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना के पिता श्री गोपाल सक्सेना,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष के.के सक्सेना के पिता संतोष कुमार जौहरी, एलआईसी अभिकर्ता अबधेश सक्सेना, गिरधर भटनागर के सुपत्र सीटू जो कि मेरठ में भर्ती थे । कोरोना और अन्य बीमारियों के चलते हुये इन सभी के आकस्मिक निधन से समाज में भारी शोक हैं | कहा कि इन सभी कायस्थ बंधुओं की भरपाई कायस्थ समाज कभी नही कर सकता । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अन्य बंधुओं ने भी शोकाकुल परिवारों को फोन के माध्यम से औऱ घर पहुँचकर ढांढस बंधाया और पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी । श्रधांजलि देने बालो में नवल कुलश्रेष्ठ, नारायण स्वरूप सक्सेना, शांतनु चौधरी, अतुल सक्सेना, डॉ संजय सिन्हा, अचिंत सक्सेना, विजय सक्सेना, नवीन सक्सेना, अनुपम सक्सेना, मुकेश बाबू सक्सेना, सिद्धार्थ चौधरी, महेश चंद्र सक्सेना,प्रशांत सक्सेना, आशीष सक्सेना थे ।_