नवागत सीएमओ ने ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में आयी तकनीकी खराबी को तत्काल दुरूस्त करने के दिए निर्देश

नवागत सीएमओ ने ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में आयी तकनीकी खराबी को तत्काल दुरूस्त करने के दिए निर्देश

कोविड ग्रस्त मरीज को बेहतर उपचार हमारी प्रथम प्राथमिकता———-डा. उमेश कुमार त्रिपाठी

एटा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर एटा भेजे गऐ नवागत सीएमओ डा .उमेश कुमार त्रिपाठी ने आज (सोमवार) को प्रातः 10 बजे सीएमओ कार्यालय आकर कार्यवाहक सीएमओ डा . रामसिहं से चार्ज ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर सीधे जिला अस्पताल की ओर रूख किया ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने यहां मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश कुमार अग्रवाल व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कोविड ग्रस्त मरीजों के बेहतर उपचार प्रबंधन पर मन्थन करते हुए जिला अस्पताल में संचालित सेन्ट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम में आई लीकेज की समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देश दिऐ ! नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने स्वराज्य टाइम्स से वार्ता करते हुए कहा कि एटा जिला उनके लिए कोई नया नहीं है क्योंकि वह वर्ष 2005 में  यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमांपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी रहते हुऐ अपनी महत्वपूर्ण सेवाऐं दे चुके हैं  ! उन्होने कहा कि जिले में कोविड-19 तीव्रगति के साथ अपना असर दिखा रहा है तथा प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ चिन्हित स्थानों पर एन्टीजन किट व आरटीपीसीआर जांच का आकंडा फिलहाल प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ व कभी कभी चार सौ के ग्राफ को भी पार कर रहा है जिसको नियत्रिंत करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्थाऐं तो की ही जा रही हैं साथ ही शासन की गाइड लाइन के अनुसार जनसामान्य को भी घरो में साफ सफाई व घरों से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क एवं दो गज की दूरी तथा हाथों को बेहतर ढंग से साफ करने का फार्मूला प्रयोग में लाना होगा तब ही हम सब लोग मिलकर समन्वय की भावना को संकल्पित कर इस कोरोना महामारी को नेस्तनाबूद करने में कामयाब हो सकेगें ! आज जिला अस्पताल में कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण हेतु हुई बैठक में सीएमएस के अलावा वरिष्ठ परामर्शदाता डा. प्रदीप कुमार, एसीएमओ डा. रामसिहं, डा. अभिनव दुबे व अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks