रेमडेसिविर को घरेलू बाजार में बेचने की इजाजत हेतु HC में पड़ी याचिका

रेमडेसिविर को घरेलू बाजार में बेचने की इजाजत हेतु HC में पड़ी याचिका

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और विभिन्न दवा कंपनियों से उस जनहित याचिका का जवाब देने को कहा, जिसमें रेमडेसिविर बनाने वाली सभी दवा कंपनियों को घरेलू बाजार में इस दवा की बिक्री करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है. इस दवा का इस्तेमाल कोरोना के उपचार के लिए किया जाता है.

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, विदेश व्यापार महानिदेशक और सिप्ला, जाइडस एवं कैडिला जैसी विभिन्न दवा कंपनियों से उस याचिका पर अपना रुख बताने को कहा, जिसमें दावा किया गया है कि केवल कुछ ही कंपनियों को घरेलू बाजार में दवा बेचने की अनुमति है. याचिकाकर्ता दिनकर बजाज ने कहा कि शेष कंपनियां निर्यात करने के लिए यह दवा बनाती थीं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks