
4 महीने के लिए स्थगित हुई NEET PG 2021 परीक्षा
पूरे देश में कोरोना संकट गहराता जा रहा है. हर दिन इसके डरावने आंकड़े सभी को परेशान कर रहे हैं. ऐसे में कई परीक्षाओं को रद्द या स्थगित किया जा चुका है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पीजी परीक्षा 2021 के संबंध में भी जरूरी फैसला सुना दिया है. नीट 2021 के परीक्षार्थियों को लंबे समय से इसका इंतजार था.
मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नीट पीजी पर प्रधानमंत्री कार्यलय से जरूरी जानकारी आई है. पीएम ऑफिस ने बताया है कि नीट पीजी परीक्षा कम से कम 4 महीने के लिए स्थगित की जाएगी.
एमबीबीएस फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को कोविड ड्यूटी में लगाया जाएगा. कोरोना के लिए टेली-कंसल्टेशन और मध्यम दर्जे के कोरोना संक्रमण वाले मामलों में मरीजों को मॉनिटर करने में उनकी मदद ली जाएगी. वे प्रशिक्षित फैकल्टी की देख-रेख में ये काम करेंगे.