
जिला पंचायत की सीटों पर कांटे की टक्कर
~जिला पंचायत सदस्य व प्रधान समेत सभी पदों के लिए मतगणना जारी जीते प्रत्याशी मना रहे जश्न~
एटा: जिला पंचायत सदस्य व प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना जारी है। परिणाम देरी से आ रहे हैं। रात आठ बजे तक जिला पंचायत सदस्य पद का एक भी परिणाम घोषित नहीं हो पाया, जबकि प्रधान पदों के लिए भी बहुत कम नतीजे सामने आए हैं। मतगणना रातभर जारी रहेगी।
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मारहरा विकास खंड में वार्ड संख्या 4 से जितेंद्र पाल सिंह उर्फ बंटी अपने प्रतिद्वंद्वी गिरीश यादव से आगे चल रहे थे। जितेंद्र निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मारहरा में वार्ड संख्या 5 पर अनिल यादव निर्दलीय अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के बबलू से 502 वोट से आगे थे। वार्ड 6 से रेशमा देवी निर्दलीय अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय 356 वोट से आगे थीं। इसी तरह जलेसर में वार्ड संख्या 10 पर गजेंद्र सिंह धनगर को 752 तथा सपा के प्रवीण दिवाकर को 635 वोट मिले थे। वार्ड नंबर 11 पर बसपा प्रत्याशी मुकेश यादव को 2074 तथा सुशील यादव को 1442 और वीरेश यादव को 926 वोट मिले थे। वार्ड नंबर 12 पर संगीता को 2308 व अमरलता को 1607 मत मिल चुके थे। गजेंद्र सिंह धनगर और संगीता भाजपा अधिकृत उम्मीदवार हैं। प्रधान पद पर यह जीते:
प्रधान पद के लिए निधौली कलां ब्लाक में मुखरना से अश्वनी, गोकुलपुर से रुकुमादेवी, नगला फकीर से सुभाष कुमार, मोर्रा कला से नरेंद्र सिंह, अहरमई से सुकेश कुमार चुनाव जीत गए। जबकि विकास खंड अवागढ़ में जलूखेड़ा से सुनीता देवी, अब्दुल हईपुर से सहाना, खेड़ा नूंह से मीनू सिंह, खेड़िया ताज से सुमनदेवी, उड़ेरी से सत्यप्रताप सिंह, सकीट की ग्राम पंचायत कमालपुर मई से रीमा देवी प्रधान पद के लिए विजयी घोषित की गईं। मारहरा विकास खंड की ग्राम पंचायत ख्वागजीपुर से जयकुमार, हयातपुरमाफी से भुवनेश्वर लोधी, गोबरा से एवेंद्र कुमार, बुढर्रा से प्रेमचंद्र चुनाव जीत गए।
जलेसर विकास खंड के अकबरपुर सांथा से नवीन कुमार, भ्याऊ से अमर सिंह, राजमलपुर टिमरूआ से हरिओम, पटना से गुड्डी देवी, सांथा नवीपुर से मिथलेश प्रधान पद के लिए चुनाव जीत गईं।