बस स्टैण्ड पर जांच टीम कर्मी से मारपीट

बस स्टैण्ड पर जांच टीम कर्मी से मारपीट
एटा – कोरोना महामारी में लोगों की जांच करने के महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम दे रही एनएमएमयू एंबुलेंस कर्मी सुमित कुमार के साथ मारपीट की घटना हुई है। उससे एंबुलेंस कर्मियों रोष व्याप्त है। पीड़ित कर्मचारी ने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराने को तहरीर दी है।

रविवार के दिन रोडवेज बस स्टैण्ड पर लोगों की जांच करने के लिए एनएमएमयू एंबुलेंस टीम निर्धारित समय पर जांच करने पहुंची। उसके बाद बस स्टैण्ड पर धीरे-धीरे जांच कराने वालों की भीड़ लग गई। लाइन लगने के बाद भी टीम कर्मचारी लोगों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान जांच कर रहे सुमित कुमार के साथ एक व्यक्ति ने अचानक जल्दी जांच कराने को लेकर मारपीट कर दी। अचानक टीम सदस्य के साथ मारपीट होने से वहां पर भगदड़ मच गई। पीड़ित जांच टीम सदस्य सुमित कुमार ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली नगर में तहरीर दी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks