
गैस रिफलिंग करते समय गाड़ी में लगी, तीन झुलसे
एटा – गैस रिफलिंग करते समय गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में बैठे लोग झुलस गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई है।
थाना अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाड़िया निवासी सौरभ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अप्रैल को किला रोड पर आरोपी गुलबहार निवासी किला रोड, साथी ईको गाड़ी में गैस रिफलिंग कर रहे थे। गाड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर बहन, भांजा, भांजी झुलस गई। जिनका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवागढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।