पत्रकारों की लड़ाई लड़ रही है उपजा-रिपोर्ट,निशाकांत शर्मा

पत्रकारों की लड़ाई लड़ रही है उपजा… बीमा सहित अन्य सुविधाएं मिले पत्रकार को..-उपजा
अयोध्या। यू पी जर्नलिस्ट्स एशोसियेशन ( उपजा) अयोध्या इकाई ने प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित के निर्देशन में आगरा के दिवंगत पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के संदर्भ में पत्रकारों की सहायता हेतु पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पाण्डेय को मांग पत्र दिया । पूर्व मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह हर मोर्चे पर पत्रकारो के साथ है और उनके द्वारा पत्रकारों को हर सम्भव मदद की जाएगी। उपजा जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के परिवार को शासन द्वारा ₹5000000 की सहायता प्रदान किए जाने तथा उनकी पत्नी को योग्यता अनुरूप सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कुछ राज्य सरकारों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी सभी सक्रिय मीडिया कर्मियों को कोरोना योद्धा मानकर ₹5000000 का रिस्क कवर जीवन बीमा कराने तथा चिकित्सीय स्वास्थ्य परीक्षण व अन्य सुविधा संरक्षण प्रदान किए जाने की मांग की गई है। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के हितार्थ सदैव कार्य किया है और पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के घर तत्काल मदद भी पहुंचाई हैl

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks