भयानक मंज़र ! मां को तड़पते देखा तो मुंह से ऑक्सीजन देने लगीं बेटियां

यूपी (बहराइच) : भयानक मंज़र ! मां को तड़पते देखा तो मुंह से ऑक्सीजन देने लगीं बेटियां

राज्य के बहराइच में ऑक्सीजन की कमी का भयानक मंजर देखने को मिला है. यहां के जिला अस्पताल से वायरल वीडियो में एक बीमार मां को उसकी बेटी मुंह से ऑक्सीजन दे रही है. कोविड 19 के दूसरे चरण में देश में ऑक्सीजन की कमी के चलते हो रही मौतों के बीच बहराइच में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज किस कदर हलकान हैं, ये बताने की ज़रुरत नहीं .

उल्लेखनीय है कि जनपद में ऑक्सीजन की कमी कोई नई बात नहीं है लेकिन जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए मरीज के तीमारदार खुद आगे आ रहे हैं. जब अपने पर‍िजनों को वह ऑक्सीजन की कमी से तड़पते देखती हैं तो उनसे रहा नहीं जा जा रहा है और फ‍िर जान जोखिम में डालकर खुद मुंह से मां को ऑक्सीजन दे रही हैं. वायरल वीडियो में जिला अस्पताल की इमरजेंसी का नज़ारा दिखाई दे रहा है है जिसमें बीमार मां को एक बेटी अपने मुंह से ऑक्सीजन दे रही है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks