एटा में बेकाबू कोरोना की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिये शासन ने डा उमेश त्रिपाठी को एटा भेजा..!

एटा में बेकाबू कोरोना की रफ्तार को नियंत्रित करने के लिये शासन ने डा उमेश त्रिपाठी को एटा भेजा..!

*बुधवार को ले सकते हैं डॉ त्रिपाठी एटा के सीएमओ का चार्ज

*आपसी समन्वय एवं जन सहयोग से कोरोना महामारी को नियंत्रण करना टॉप प्राथमिकता–डॉ उमेश त्रिपाठी

एटा। उत्तर प्रदेश शासन के निदेश पर एटा भेजे गए नव नियुक्त सीएमओ डॉ उमेश त्रिपाठी होंगे। डॉ त्रिपाठी आगरा में एसीएमओ पद से स्थान्तरित होकर एटा आ रहे हैं विगत कई वर्षों से आगरा में एसीएमओ के रूप में कार्यरत रहते हुए स्वास्थ सेवाओ को बेहतर ढंग से गतिशील किया। पिछले वर्ष से लेकर अब तक सिद्धहस्त स्वास्थ योद्धा के रूप में कार्यशील रहते हुये कोरोना महामारी के युद्ध मे अग्रिम पंक्ति में रह कर कार्य किया है। यद्यपि यह फर्ज अदायगी करते हुये कोरोना संक्रमण का भी शिकार हुये। परन्तु इस दिशा में काम करने की लगन एवं निष्ठा कतई कम नही हुई। पूर्व में 15 वर्ष पूर्व एटा में भी कार्यरत रहे हैं। उन्होंने एक अनोपचारिक वार्ता में कहा है कोरोना महामारी को बेहतर समवन्य एवं जन सहयोग से नियंत्रित करने का प्रयास हमारी टॉप प्राथमिकता होगी। जिला प्रशासन का निर्देशन अंतर्विभागीय समवन्य के साथ अन्य विभागों के समन्वय से धरातल पर बेहतर रणनीति बना कर काम करेंगे। समझा जाता है वीकेंड लॉक डाउन कोरोना कर्फ्यू की अवधि के बाद बुधवार को पद भार ग्रहण कर सकते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks