
#Etah….
मतगणना केंद्र पर प्रत्याशी समर्थक भिड़े
एटा जिले के शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के मतगणना केंद्र सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यहां मौजूद सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने हमराह फोर्स के साथ दोनों प्रत्याशियों को बलपूर्वक नियंत्रित करते हुए हिरासत में लेकर थाना कोतवाली नगर भेज दिया। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की है।