कुछ अलग हट कर है एटा के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों की कार्यशैली।

  • कुछ अलग हट कर है एटा के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों की कार्यशैली।
एटा,बिल्कुल ही सिंपल मिजाज। चाहे कोई मिले, अपनी फरियाद रखे। ऑफिस से ज्यादा इनका समय शहर के चौराहे पर गुजरता है। जब कोरोना का प्रकोप नहीं था उससे पहले भी यह दोनों अधिकारी एटा शहर के प्रमुख चौराहों पर खड़े होकर आम नागरिकों को होने बाली ट्रेफिक जाम की समस्या के निवारण के लिए अपना समय निकाल लेते थे। एसएसपी और डीएम को इस तरह खड़ा देखकर शहर के लोग स्वतः ही यातायात के नियमों का पालन करने लगे। कोरोना काल में भी दोनों अधिकारियों का ज्यादातर समय एटा के माया पैलेस चौराहे पर ही गुजरा। बाहर से आने बाले प्रवासी मजदूरों को खाना तथा उन्हें बसों से उनके गंतव्य तक भेजने का कार्य भी यहीं से हर रोज हुआ। एक तरह से जिलाधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह की कर्म स्थली बन चुका है एटा का यह माया पैलेस का चौराहा।
दोनों अधिकारियों की लम्बी सोच देखिए जो कार्य अन्य जिलों में अब शुरू हुआ है पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों को बसों में बिठा कर सम्मानपूर्वक घर भेजने का, वह कार्य एक महीनें पूर्व ही एटा प्रशाशन ने शुरू कर दिया था।
एटा में कोरोना के सभी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।जिला अब कोरोना मुक्त हो चुका है।
  1. जनपद की आम जनता का एक अविभावक की तरह ख़्याल रखने वाले इन दोनों अधिकारियों की जाने के बाद याद जरूर आयेगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks