सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत करने पहुंची आगरा से आर्मी टीम

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत करने पहुंची आगरा से आर्मी टीम

( इटावा सैफई के मेडिकल यूनिवर्सिटी में वर्षो से खराब पड़े ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की रिपेयरिंग करने के लिए आगरा से आर्मी बेस वर्कशॉप की 9 सदस्य टीम शाम सैफई पहुंच गई है और ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग में जुट गई है।

प्राप्त समाचार के अनुसार 509 आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा की 9 सदस्य टीम सैफई के ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की रिपेयरिंग करने के लिए शाम को सैफई आ गई है और कई घंटे मशक्कत करने के बाद उक्त टीम के सदस्यों ने प्लांट के इंजन को स्टार्ट करने में सफलता प्राप्त की है इस टीम में 8 टेक्नीशियन एक जेसीओ अधिकारी शामिल है उक्त अधिकारी के नेतृत्व में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग करने के लिए टीम पहुंची है टीम में आए आर्मी के सीनियर अधिकारी ने बताया कि हमारे आर्मी टेक्नीशियन द्वारा पूर्व में कई ऑक्सीजन प्लांट को रिपेयर किया जा चुका है और कोशिश है कि सैफई का भी यह ऑक्सीजन प्लांट जल्द ही रिपेयर हो जाए ताकि ऑक्सीजन की समस्या से जूझ रहे मरीजों को कुछ राहत मिल सके उन्होंने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही हमारी टीम के सदस्यों ने औरंगाबाद से आगरा लाए गए अग्रवाल गैस प्लांट की रिपेयरिंग करने के बाद प्लांट सुचारू रूप से संचालित हो रहा है जब उक्त अधिकारियों से पूछा गया कि आपकी टीम किसके आदेश पर सैफई ऑक्सीजन प्लांट की रिपेयरिंग करने के लिए पहुंची है तो उन्होंने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की।
ज्ञात है कि सैफई का ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट तत्कालीन निदेशक डॉ टी० प्रभाकर के कार्यकाल में वर्ष 6 जनवरी 2008 में बनाया गया था जिसका उद्घाटन चिकित्सा शिक्षा मंत्री लाल जी वर्मा द्वारा किया गया था अगर सैफई का ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाता है तो इससे मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और इटावा जिले में ऑक्सीजन की कमी से मर रहे मरीजों को बहुत बड़ा जीवनदान मिल सकेगा आर्मी अधिकारी ने बताया कि उम्मीद है कि हम ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने में सफल होंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks