
*बिहार के सीवान से RJD सांसद रहे बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का शनिवार सुबह कोरोना से निधन हो गया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि कर दी है। तिहाड़ के DG द्वारा मीडिया को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि दिल्ली के DDU अस्पताल में भर्ती कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन हुआ है।*