माहे रमजान के तीसरे जुम्मे पर मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है या नहीं इसको लेकर पुलिस ने बिलारी की अनेकों मस्जिदों पर पहुंचकर वहां पर मुआयना किया। इस बीच एसडीएम संजय कुमार मीणा भी मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस ने बिलारी की अनेकों मस्जिदों में पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने देखा कि कहीं लोग सामूहिक रूप से एकत्र तो नहीं हो रहे। इसको लेकर प्रशासन हर जगह अलर्ट दिखाई दिया। मगर कहीं कोई स्थिति ऐसी नहीं पाई गई। जिसकी वजह से पुलिस को कुछ कदम उठाना पड़ता क्योंकि लोगों ने जुमे की नमाज को घर पर ही अदा किया। इसके अलावा लोग बेवजह घूमते भी नजर नहीं दिखाई दिए।