
एमपी को वैक्सीन से भरा ट्रक कंटेनर लावारिस हालत में ड्राइवर कंडक्टर दोनों गायब
एक ओर जहां देश में कोरोना वैक्सीन की कमी बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में करेली बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक कोल्ड चेन का कंटेनर ट्रक लावारिस हालत में चालू खड़ा मिला है ट्रक में कोरोना वैक्सीन की 2 लाख 40 हजार डोज रखी हुई थीं दरअसल, करेली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक चालू हालत में काफी देर से सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा है ट्रक में ना ड्राइवर है और ना ही कंडक्टर. सूचना मिलने पर करेली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जब गाड़ी के कागजों की जांच की तो पता चला कि गुड़गांव की टीसीआई कोल्ड चेन सॉल्यूशन कंपनी का यह कंटेनर ट्रक है जो कि भारत बायोटेक कंपनी की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ की 2 लाख 40 हजार डोज लेकर हैदराबाद से पंजाब के करनाल जा रहा था