
विभिन्न छावनी बोर्ड देश के विभिन्न भागों में
नागरिक प्रशासन और राज्य सरकारों की
सहायता कर रहे हैं।
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
विभिन्न छावनी बोर्ड मौजूदा कोविड स्थिति से निपटने के लिए देश के विभिन्न भागों में नागरिक प्रशासन और राज्य सरकारों की सहायता कर रहे हैं। ये छावनी बोर्ड न सिर्फ अपने निवासियों की बल्कि उन सबकी सहायता कर रहे हैं जिन्हें चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता है।
फिलहाल 39 छावनी बोर्ड में चालीस सामान्य अस्पताल चलाये जा रहे हैं जिनमें एक हजार दो सौ चालीस बिस्तर हैं। पुणे, किरकी और देओलाली में छावनी बोर्ड अस्पतालों के 304 बिस्तर कोविड के लिए समर्पित किये गये हैं। किरकी, देओलाली, देहुरोड, झांसी और अहमदनगर के छावनी जनरल अस्पताल कोविड देखभाल केन्द्र घोषित किये गये हैं। इनमें 418 बिस्तर हैं।
सभी छावनियों में जिला प्रशासन के साथ समन्वय में रैपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर जांच नियमित रूप से की जा रही है। ज्यादातर छावनियों में कोविड टीकाकरण केन्द्र भी बनाये गये हैं। ये छावनी बोर्ड रक्षा मंत्रालय के तहत स्थानीय निकायों के रूप में काम करते हैं।