उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में छापे, कली रेमडिसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार में छापे, कली रेमडिसिविर इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Crime Branch conducted raids in Haridwar, Roorkee & Kotdwar (Uttarakhand) & busted an illegal factory being used for manufacturing fake Remdesivir injections. 5 people, incl the kingpin, arrested. They used to sell the injections at Rs 25,000 per piece. Raids on: Delhi Police

देश में कोरोना के कहर के बीच दवाई, इंजेक्‍शन, ऑक्‍सीजन सिलेंडर समेत तमाम जरूरी दवाईयों कालाबाजारी और लूट-खसोट जारी है. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार, रुड़की और कोटद्वार (उत्तराखंड) में छापे मारे और नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्‍ली पुलिस ने बताया कि वे इंजेक्शन को 25,000 रुपये प्रति पीस में बेचते थे.

फिलहाल कई स्थानों पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी जारी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से रेमडेसिवीर के 196 नकली इंजेक्शन जब्त किए हैं और आरोपी पहले ही दो हजार नकली इंजेक्शन बेच चुके हैं. दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ट्विटर पर इस बाबत सूचना साझा की. उन्होंने बताया कि आरोपी इस नकली इंजेक्शन को 25000 रुपये में बेचते थे.

दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. कल राजधानी दिल्‍ली में 24,235 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 395 मरीजों की मौत दर्ज की गई.

वहीं दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को घोषणा की कि अगले तीन महीनों के अंदर यहां सभी वयस्कों को कोरोना वायरस के टीके लगाने के लिए एक योजना तैयार की गयी है.

दिल्ली में डॉक्टर और लैब असिस्‍टेंट रेमडेसिवीर की कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार

कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में काम आ रही एंटी वायरल दवा रेमडेसिवीर की कालाबाजारी के आरोप में गुरुवार को दिल्ली से एक डॉक्टर और प्रयोगशाला तकनीशियन को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के नारकॉटिक्स प्रकोष्ठ ने दो संदिग्धों 32 वर्षीय डॉक्टर विष्णु अग्रवाल और प्रयोगशाला तकनीशियन निखिल गर्ग (22) को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से आठ इंजेक्शन बरामद किये गये हैं.

पुलिस ने बताया कि वे 45,000 रुपये में इंजेक्शन बेच रहे थे. इस बीच चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस ने बताया कि उसने इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में पानीपत जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक आरोपी प्रमुख नैदानिक प्रयोगशाला का प्रबंधक है जबकि दूसरा एक अस्पताल में दवा की दुकान चलाता है.

उन्होंने बताया कि आरोपी रेमडेसिवीर की एक शीशी 20,000 रुपये में बेच रहे थे और शुरुआती जांच में पता चला है कि वे अबतक 12 इंजेक्शन बेच चुके हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks