डीएम ने कोरोना-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

डीएम ने कोरोना-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

तैनात अधिकारी कोविड नियंत्रण हेतु हर संभव उपायों का विचार कर युद्धस्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं

एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वर्तमान में कोविड-19 महामारी के अत्यधिक संक्रमण के दृष्टिगत अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है, जो चिकित्सा विभाग के अधिकारियां से समन्वय स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे तथा जिस स्तर पर किसी भी कार्य में त्रुटि परिलक्षित हो उसे ठीक कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।

जिलाधिकारी ने सीडीओ अजय प्रकाश को निगरानी समितियों के कार्यां का पर्यवेक्षण एवं कार्यवाही, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का अनुश्रवण करने तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह को एलटू अस्पताल बागवाला, एलवन चुरथरा पर खानपान, ऑक्सीजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को कन्टेनेंट जोन, वैरीकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था, सेनिटाइजेशन एवं डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह को होम आइशोलेशन, दवा वितरण का पर्यवेक्षण तथा डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत परिवीक्षाधीन, ईडीएम अविरल तिवारी को कोविड कमाण्ड सेंटर के डेटा का संकलन, हैण्डलिंग हेतु जिम्मेदारी सौंपी है।

डीएम ने कोविड के संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु सभी तैनात अधिकारियों से अपेक्षा की है कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कोविड नियंत्रण हेतु हर संभव उपायों का विचार कर युद्धस्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं। डीएम ने कहा कि निगरानी समितियों को जनपद में और अधिक एक्टिव किया जाए, निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यां की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए। निगरानी समिति के सदस्यों द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर गांव में बाहर से जाने वालों की सूचना एकत्रित कर सैम्पलिंग कराने में सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे कि गांव के अन्य लोगों को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks