अलीगंज में पैथोलॉजी लैब पर डिप्टी कलेक्टर ने की छापामार कार्यवाही

अलीगंज में पैथोलॉजी लैब पर डिप्टी कलेक्टर ने की छापामार कार्यवाही

पैथोलॉजी लैब संचालक द्वारा फर्जी तरीके से कोरोना की रिपोर्ट तैयार करने की मिली थी जानकारी

एटा। जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल के निर्देश पर शुक्रवार को कस्बा अलीगंज में पंचनाथ पैथोलॉजी संचालक के यहाँ डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत सहित अन्य अधिकारियों द्वारा छापेमारी कार्रवाई की गई। रविंद्र सिंह पुत्र खुशीराम द्वारा संचालित पंचनाथ पैथोलॉजी लेव पर फर्जी तरीके से कोरोना की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी।

एसडीएम द्वारा छापेमारी के दौरान पैथोलॉजी पर पैथोलॉजी संचालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। लैब संचालक रविंद्र सिंह सीएचसी अलीगंज पर संविदा के रूप में तैनात हैं तथा पार्ट टाइम में अपनी लैब भी संचालित करते हैं। फरियादियों द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच करने के उपरांत लैब संचालन से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत न करने के कारण पैथोलॉजी लैब को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks