
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त कुलदीप पुत्र राकेश चन्द निवासी करतला थाना बागवाला जिला एटा को खड़ौआ तिराहा ग्राम करतला से दिनांक 28.04.2021 को समय 17.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बागवाला पर मु0अ0सं0 93/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- कुलदीप पुत्र राकेशचन्द निवासी करतला थाना बागवाला जिला एटा।
बरामदगी-
- 01 तमंचा, 02 कारतूस जिन्दा 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्यौराज सिंह
- का0 निखिल कुमार
- का0 आकाश कुमार