
उत्तर प्रदेश में भाजपा के तीसरे विधायक का निधन हुआ। आज बरेली के विधायक केसर गंगवार नहीं रहे। इससे पहले लखनऊ के विधायक सुरेश श्रीवास्तव और औरैया के विधायक रमेश चंद्र दिवाकर का निधन हुआ था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली के विधायक केसर गंगवार को भी ICU बेड नहीं मिल रहा था। इसके लिए उनके बच्चों को सार्वजनिक अपील करनी पड़ी थी। बिटिया और बेटे की अपील पर मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में मामला आया। तब नोएडा के अस्पताल में उनके लिए एक आईसीयू बेड की व्यवस्था हुई थी। जब सत्ता के विधायकों का यह हाल है, तब आप किस खेत की मूली हैं। अपनी रक्षा स्वयं करें। घर में रहें, बचकर रहें।