हनुमान जन्मोत्सव अपने आपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ,सुन्दर कांड, का पाठ कर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की

एटा,27अप्रैल। विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी,गौ रक्षा विभाग, द्वारा हनुमान जन्मोत्सव अपने आपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ,सुन्दर कांड, का पाठ कर कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना की।
श्री चौहान ने कहाँ कि हनुमान जी महाराज अष्ट सिद्वि के दाता है।असम्भव को सम्भव बनाने वाले देव है लेकिन हनुमानजी महाराज को श्राप मिला हुआ है गुरुकुल मे कि तुम अपनी शक्तियों को भूल जाओगे जव तक कोई याद नही दिलायेगा तो विहिप ने सभी से आह्वान किया सव लोग मिलकर कलयुग के देव श्री हनुमानजी महाराज को उनकी शक्ति याद दिलाएं ताकि इस कोरोना काल मे मानव जाति का कल्याण हो सके।कोरोना महामारी के चलते हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम निरस्त किया गया तथा अपने अपने घरों पर ही हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए कहाँ गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks