
साप्ताहिक बंदी में लापरवाही बतरने पर डीएम की बड़ी कार्यवाही
डीएम ने साप्ताहिक बंदी में लापरवाही बरतने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी का रोका वेतन
साप्ताहिक बंदी का पालन न करने वाले दुकानदारों से बसूली जाएगी जुर्माना राशि
एटा। जिलाधिकारी डा0 विभा चहल कहा कि कोरोना के अत्यधिक संक्रमण के दृष्टिगत समय-समय पर निर्गत विस्तृत निर्देशों के बावजूद 27 अप्रैल को अपरान्ह में नगर भ्रमण के दौरान पाया गया कि साप्ताहिक बंदी में भी काफी दुकानें खुली हुई हैं। रेडियो सेट पर दो बार निर्देश दिया गया कि साप्ताहिक बंदी का पालन कराया जाए, परन्तु उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर द्वारा अपने दायित्वों का सही ढ़ग से निर्वहन नहीं गया जो कि आपत्तिजनक है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एटा साप्ताहिक बंदी का पालन न कराये जाने के संबंध में दो दिन के अन्दर मेरे समक्ष उपस्थिति होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक वेतन आहरण पर रोक लगायी जाती है।
डीएम ने आदेशित किया है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एटा लॉक डाउन एवं साप्ताहिक बंदी का अनुपालन न करने वाले दुकानदारों से मु0 5000 रू0 जुर्माना वसूली की कार्यवाही करें। सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद,नगर पंचायत जनपद एटा अपने निकाय क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों से मु0 10000 रू0 का जुर्माना वसूली की कार्यवाही भी करें। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी लॉक डाउन एवं साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन सुनिष्चित करायें ताकि कोविड संक्रमण को रोका जा सके।