
एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 विभा चहल ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पंचायत निर्वाचन- 2021 के निदेर्शों के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत मतगणना की कार्यवाही 02 मई 2021 को प्रातः 08ः00 बजें से प्रारम्भ होकर 03 मई 2021 तक चलने की सम्भावना है। मतगणना केन्द्रों पर बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी नियुक्त किये जा रहें हैं। इसके अतिरिक्त बहुत बड़ी संख्या में उम्मीदवार एवं उनके गणना अभिकर्ता भी मतगणना केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगें इसलिये मतगणना केन्द्रों पर अच्छी तरह से साफ-सफाई, पर्याप्त मात्रा में पीने योग्य पानी एंव शौचालयों की व्यवस्था किया जाना अत्याधिक आवश्यक है।
डीएम ने कहा कि उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई हेतु पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों को तैनात करना सुनिश्चित करें। कोविड-19 महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर सम्बन्धित तहसील की नगर निकाय, प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा मतगणना 2 मई से मतगणना समाप्ति तक सैनेटाईज कराना सुनिश्चित करें। मतगणना केन्द्रो पर शु़़द्व पेयजल के टेंकर एवं मोबाईल शौचालयों को अनिवार्य रूप से तैनात करना सुनिश्चित करें।