राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS)के द्वारा ओन लाइन मीटिंग का आयोजन किया गया

एटा,25अप्रैल। विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह सिंह चौहान ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS)के द्वारा ओन लाइन मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे संघ के अनुसांगिक संगठन तथा संघ विचार रखने वाले संगठनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा 3 मई को सूर्य नमस्कार दिवस तथा 15 मई को कुटुंब सहभोज का कार्यक्रम करने का आव्हान किया गया तथा यह भी निर्दश दिये गये कि उपरोक्त कार्यक्रम मे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णता पालन किया जाये।उपरोक्त कार्यक्रम अपने अपने परिवार के साथ अपने अपने घरो पर ही मनाये।
श्री चौहान ने विश्व हिन्दू परिषद के सभी आयाम बंजरग दल,दुर्गावाहिनी,मातृशक्ति, समरसता व गौरक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम को भव्य रूप देते हुए जिलास्तर से लेकर प्रखंड स्तर तथा गांव स्तर तक जाना चाहिए।इसके लिए सभी लोग जुटे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks