एक शोकसभा मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड के प्रांगन में हुई

ALIGARH
कोरोना की दूसरी लहर काफ़ी घातक सिद्ध हो रही है इस लहर में अलीगढ़ के शिक्षाजगत की काफ़ी हानि हुई है काफ़ी नामचीन शिक्षाविद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के रिटायर्ड प्रोफैसर रिजवान हुसैन, रिटायर्ड प्रोफैसर हुमायूं मुराद, रिटायर्ड प्रोफैसर सईद उज़ ज़फ़र, रिटायर्ड प्रोफैसर इकबाल अली, पूर्व प्रॉक्टर प्रोफैसर जमशेद सिद्दीक़ी, प्रो० ज़ुबैर अहमद, प्रो० वकील जाफ़री, डा० एहसान उल्लाह, प्रो० मौला बक्श अंसारी, डा० सईदउज्ज़मा, प्रो० नबी अहमद, श्री वार्ष्णेय महाविधालय के सेवानिवृत प्राचार्य डा० गोपाल बाबू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार बलवंत सिंह तूती, सय्यद खालिद, जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष कुं० के.डी.पी.सिंह, खेल जगत की 2 प्रमुख हस्तियाँ सरदार जसपाल सिंह और ध्रुवेंद्र कुमार, एवं पार्षद रिजवान हुसैन मिन्टो की मृत्यु कोरोना काल में हुई इसके साथ साथ अलीगढ़ शहर के अन्दर काफ़ी अन्य नागरिकों ने भी इसी काल में अपने प्राण त्यागे I इन सभी को श्रद्धांजलि देने के लिये कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए एक शोकसभा मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड के प्रांगन में हुई I शोकसभा में अपनी श्रद्धांजलि देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेक_बंसल जी ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में शिक्षाजगत की काफ़ी नामचीन हस्तियां हमारे साथी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व् मेरे साथ अक्सर खेलने वाले दो खिलाड़ियों व् अलीगढ़ काफ़ी अन्य सम्मानित नागरिकों ने हमारा साथ छोड़ दिया ये हम सबके लिये काफ़ी दुखद एवं पीड़ादायक त्रासदी है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो इन सबकी आत्मा को शांति और हम लोगों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें I इसके साथ साथ मेरी ईश्वर से ये भी प्रार्थना है कि वो इस कोरोना महामारी को ख़त्म करे जिससे हमारे देश व् मेरे अलीगढ़ के नागरिक सुरक्षित रहें I इसके साथ साथ मैं नागरिकों से ये अपील करता हूं कि वे कोरोना नियमों का पालन करें जिसमें मास्क लगाना, उचित दूरी बनाकर रखना, बार बार हाथ धोते रहना, सैनीटाईज़र का स्तेमाल करना, बहुत ज़्यादा ज़रूरी होने पर घर से बाहर निकलना का पालन करें और सुरक्षित रहे जिससे कि हमें और पीड़ादायक स्थितियों से गुज़रना न पड़े I कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति और कोरोना से मुक्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks