कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद एटा में चला सेनिटाइजेशन अभियान

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद एटा में चला सेनिटाइजेशन अभियान

एटा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ0 विभा चहल ने कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण के लिए जनपद में शुक्रवार की रात्रि 8 बजे से सोमवार की प्रातः 7 बजे तक लगातार 59 घण्टे का कोरोना कर्फ्यूं लगाए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जनपद की सकीट, मारहरा, अलीगंज, जैथरा, राजा का रामपुर, एटा शहर, निधौलीकलां, जलेसर आदि नगरीय निकाय क्षेत्रों के अलावा 575 ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान साफ- सफाई, सेनिटाइजेशन, फॉगिंग अभियान चलाया गया। इसके अलावा जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव को ध्यान में रखते हुए मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
जनपद में रात्रि में आवागमन नियंत्रित करने के उद्देश्य से रात्रि निषेधाज्ञा लागू की गई। इस दौरान कोरोना कर्फ्यू का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर कर्फ्यू का पालन भी कराया। बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान काटते हुए उन्हें मास्क पहनने की सख्त हिदायत दी। बिना मास्क के घर से बाहर निकले तो पहली बार एक हजार रूपए, द्वितीय बार दस हजार रूपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा।
वहीं जनपद की ग्राम पंचायत टिकाथर, मजराजात सकीट, मेदूपुरा, अहरई, विचनपुर, तिगरा भमौरा, बरौलिया, जगपुरा, मोहकमपुर, अमृतपुर रघूपुर, सहोरी, लालपुर जहांगीराबाद, बिजौरी, महाराजपुर, धुमरी, नगला जगरूप, चिलासनी, धौलेश्वर, दतेई, मेदूपुरा आदि सैकड़ों ग्रामों में कोरोना कर्फ्यू के दौरान सेनिटाइजेशन एव॔ साफ सफाई, फॉगिंग कराई गई। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा जनसामान्य को डोर टू डोर कोरोना से बचाव हेतु मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
डीएम के आदेशानुसार कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जनहित में आम जनता से अपील की गई कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें। दो गज की दूरी बनाये रखें तथा मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करें। भीड़-भाड़ से बचें, कोविड का टीका अवश्य लगवायें। बार-बार साबुन आदि से हाथों को साफ करते रहे, आपके जीवन की सुरक्षा आप के हाथ में है। एक जिम्मेदार एवं जागरुक इंसान बनें तथा अपने जीवन की सुरक्षा हेतु नियमों का पालन करें एवं दूसरे लोगों को करवाने के लिए भी सहयोग करें । यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार है तो कन्ट्रोलरूम नम्बर 05742234320, 234327 पर कॉल करके अपनी जांच अवश्य कराएं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks