स्कार्पियो कार नंबर UP82 W 6582 को सीज

एटा। जनपद में सक्रिय अपराधी रहे गैंग लीडर बंटू यादव उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र रघु उर्फ रघुराज उर्फ अजब सिंह उर्फ राजवीर निवासी ग्राम दरिंगपुर थाना पिलुआ जनपद एटा के वर्ष 2012 से अपराध जगत में सक्रिय होकर भादंवि में वर्णित अध्याय 16, 17 व 22 तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध कारित कर अवैध श्रोतों से बड़ी संख्या में अर्जित चल-अचल संपत्ति *कुल धनराशि 2 करोड़ 51 लाख रुपए* को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (1) के अंतर्गत कुर्क किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 25.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक पिलुआ द्वारा गैंग लीडर बंटू यादव उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र रघु उर्फ रघुराज उर्फ अजब सिंह उर्फ प्रदीप कुमार निवासी दरिंगपुर थाना पिलुआ की स्कार्पियो कार नंबर UP82 W 6582 को सीज किया गया। अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks