
श्रद्धांजलि
एटा।शोक सभा में स्वर्गीय निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया को दी गई श्रद्धांजलि। आज दिनांक 25.4.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा,पुलिस लाइन परिसर में शोक सभा कर स्व0 निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया,जिनका कोरोना महामारी से आकस्मिक निधन हो गया था,की आत्मा की शांति के लिए कोविड 19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए पुलिस कर्मचारी व अधिकारीगणों सहित 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही जनपद के प्रत्येक थाने एवं कार्यालयों पर भी 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।