
ऑक्सीजन टैंकर लेकर सिंगापुर से भारत लौटे IAF के विमान
भारतीय वायुसेना ने कोरोना महामारी के दौरान राहत पहुंचाने में अपने प्रयास जारी रखते हुए मोर्चा संभाल रखा है. देश से लेकर विदेश तक वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स ऑक्सीजन सप्लाई के लिए उड़ान भर रहे हैं. कल तड़के 2 बजे भारतीय वायुसेना का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान उच्च क्षमता के क्रायोजैनिक ऑक्सीजन टैंकर लेने के लिए हिंडन एयर बेस (गाजियाबाद) से सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ.
ये विमान सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर सिंगापुर पहुंचा. 4 खाली क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर लोड करने के बाद, यह विमान सिंगापुर से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ एयरबेस पर शाम 4.30 बजे पहुंच गया. अब वहां से इन टैंकर्स को ऑक्सीजन से भरकर देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा.