तीसरे चरण के वैक्‍सीनेशन के लिए COWIN ऐप तैयार, केंद्र ने दिया निर्देश

तीसरे चरण के वैक्‍सीनेशन के लिए COWIN ऐप तैयार, केंद्र ने दिया निर्देश

कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के लिए केंद्र ने सभी राज्यों के लिए गाइडलाइन तैयार किया है. तीसरा चरण 1 मई से शुरू होने वाला है. इससे पहले इसकी तैयारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर रणनीति बना रही हैं. केंद्र सरकार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को गाइड करेगी. वहीं हॉस्पिटल के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी केंद्र सरकार राज्य को मदद देगी. इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और एम्पावर्ड ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर.एस शर्मा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की गई. बताया गया क़ि कोविन ऐप अब पूरी तरह ठीक हो गया है और बिना किसी त्रुटि के काम कर रहा है.

जारी निर्देश-

  1. वैक्‍सीनेशन ड्राइव में तेजी लाने के लिए निजी अस्पतालों के साथ नए वैक्सीन सेन्टर की संख्या बढ़ाई जाय.
  2. इस बात की निगरानी करें कि कौन से हॉस्पिटल ने COWIN ऐप पर कितना वैक्सीन लेने, स्टोरेज, और कीमतों की जानकारी दी है.
  3. राज्य सरकारों को सीधे वैक्सीन प्रोक्योर करने को प्राथमिकता देनी चाहिए.
  4. राज्यों में 18-45 साल के उम्र के लोगों का सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, इस बात की पब्लिसिटी करनी चाहिए.
  5. कोविड वैक्सीन सेन्टर के लिए स्टाफ को ट्रेड करना होगा.
  6. स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कोविड वैक्‍सीनेशन सेन्टर पर क्राउड मैंटेन करना.

राज्य सरकारों को कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को उनके अनुकूल बदलाव करने और दुरुस्त करने की सलाह दी गई.

सलाह के मुख्‍य बिंदु-

  1. कोविड के नए हॉस्पिटल का निर्माण हो. DRDO, CSIR या किसी निजी संस्था के साथ मिलकर ऐसा करने की सलाह है.
  2. ये बात सुनिश्चित हो कि हॉस्पिटल में पर्याप्त बेड, ICU, ऑक्सीजन की व्यवस्था हो.
  3. डॉक्टर, नर्स, और स्वस्थ्य कर्मियों की कोई कमी न हो.
  4. राज्य सरकर केन्द्रीय कॉल सेन्टर का निर्माण करे ताकि लोगों को हॉस्पिटल, बेड की जानकारी एक जगह से ही मिल सके.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks