लॉकडाउन में बंद रहेगी टूंडला एवं आगरा अनारक्षित एक्सप्रेस

लॉकडाउन में बंद रहेगी टूंडला एवं आगरा अनारक्षित एक्सप्रेस
एटा – बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण सप्ताह के दो दिन शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन रहने से उत्तर मध्य रेलवे एटा-आगरा एवं एटा-टूडला अपडाउन अनारक्षित एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया है।

शनिवार को एटा रेलवे स्टेशन अधीक्षक विजय सिंह वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एनसीआर ने एटा-आगरा एवं टूंडला अनारिक्षत एक्सप्रेस दोनों ट्रेन का अपडाउन संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके कारण शनिवार एवं रविवार को ट्रेन सुविधा बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने लॉकडाउन के दिन ट्रेन का संचालन इस कारण बंद किया है। क्योंकि इन दोनों दिन सवारियां नहीं निकलेगी। जब सवारियां नहीं निकलेगी तो ट्रेन संचालन करने में रेलवे का काफी नुकसान होगा। सबसे अधिक नुकसान ट्रेन मे ईधन का होगा। इन्हीं कारणों के चलते लॉकडाउन के दोनों दिन ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks