
लॉकडाउन पर पति लौटा घर, पत्नी ने बताई दुष्कर्म की घटना
एटा – अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी महिला से दुष्कर्म करता रहा। लॉकडाउन में घर लौटे पति को पीड़िता ने जानकारी दी। जिसके बाद पति के होश उड़ गए। मामले की रिपोर्ट पति ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई है।
जनपद के थाना जलेसर के एक गांव निवासी पीड़िता घर पर अकेली रहती है , और पति दिल्ली में काम करता है। आरोप है कि गांव हसनगढ़ निवासी आरोपी जगतपाल ने पीड़िता को मार्च माह में नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर दिया और दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए। अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए आरोपी लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। कोतवाली जलेसर प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।