
हालात हुए बेकाबू, व्यवस्थाएं पड़ रहीं बौनी
~कोरोना को लेकर हालात बेकाबू हो चुके हैं। चाहते हुए भी इस पर काबू पाना नामुमकिन~
एटा: कोरोना को लेकर हालात बेकाबू हो चुके हैं। चाहते हुए भी इस पर काबू नहीं पाया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही।
प्रतिदिन औसतन 200 मरीज कोरोना से संक्रमित निकल रहे हैं। इनमें से अधिकांश को होम आइसोलेट किया जाता है। कुछ लोग ही बागवाला के एल-टू हास्पीटल में भेजे जाते हैं। ऐसी स्थिति में होम आइसोलेट लोगों की हालत जब गंभीर हो जाती है, तो उन्हें तत्काल उपचार नहीं मिल पाता। बाजार में दवाओं का टोटा है। जो दवाएं आवश्यक हैं, पर्याप्त नहीं मिल पा रहीं। ऐसे हालातों में कोरोना पर कैसे काबू पाया जाए, इस बात को लेकर सब परेशान हैं। हालांकि प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रखी हैं, लेकिन उनसे काम नहीं चल पा रहा। पर्याप्त नहीं हो पा रहा वैक्सीनेशन