
भूसे की कोठरी में पड़ा मिला लापता युवक
~मारहरा थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व गायब हुआ युवक खेत में बनी भूसे की कोठरी में~
एटा – मारहरा थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व गायब हुआ युवक खेत में बनी भूसे की कोठरी में अचेत हालत में पड़ा मिला है। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। स्वजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
शनिवार शाम खेतों पर काम कर रहे लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित हमसफर पेट्रोल पंप के सामने जमील अहमद के खेत में बनी भूसे की कोठरी में एक व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच ग्राम नगरिया ताड़ के कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अचेत मिले युवक की पहचान ज्ञानेश कुमार के रूप में की। लापता युवक के स्वजन ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात वह घर पर सोया हुआ था। पिलुआ में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: पिलुआ थाना क्षेत्र में युवक ने बेल्ट से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव सैय्यद बाबा की मजार के पीछे खेत में पेड़ पर लटका मिला है। मामले की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के स्वजन को दे दी गई है।
शनिवार शाम कुछ लोग मजार के पीछे खेतों की ओर गए तो पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समीपवर्ती ग्रामीणों की मदद से फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर उसके पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान निधौली कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दुर्जन निवासी 20 वर्षीय गोविद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गोविद ने अपनी कपड़े की बेल्ट से ही फंदा लगाया है। पिलुआ के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मृतक ने खुदकुशी से पूर्व ढाई बजे फोन पर किसी से बात की है। इसके बाद ही वह फंदे पर लटका है। युवक द्वारा की गई खुदकुशी के संबंध में उसके स्वजन को सूचना दे दी गई है। युवक द्वारा खुदकुशी क्यों की गई, इसकी जानकारी के लिए उसके स्वजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।