न्यायिक कर्मियों व अधिवक्ताओं के संक्रमित होने पर बंद रही जिले की अदालतें

न्यायिक कर्मियों व अधिवक्ताओं के संक्रमित होने पर बंद रही जिले की अदालतें
तीन न्यायिक कर्मियों के कोरोना पाजिटिव होने व कलक्ट्रेट~
एटा: गुरुवार को तीन न्यायिक कर्मियों के कोरोना पाजिटिव होने व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा कुछ अधिवक्ताओं के कोविड से संक्रमित होने के चलते अग्रिम आदेश तक को पूरे तोर पर जिले की अदालतों को न्यायिक काम काज के लिए बंद रखा गया। ऐसे में तारीख पेशी पर आए वादकारी बैरंग वापस लौट गए। अगली पेशी की तारीखों के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क साधते रहे।

गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला जज को भेजी रिपोर्ट में तीन न्यायिक कर्मियों के कोविड-19 पाजिटिव होने की सूचना भेजी। वहीं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की ओर से भी बार अध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह द्वारा कई अधिवक्ताओं के संक्रमित होने की जानकारी देकर समूचे बार परिसर व अधिवक्ताओं के चैंबरों को सैनिटाइज कराने का प्रस्ताव भेजा। ऐसे में हाईकोर्ट के गाइड लाइन के क्रम में जनपद न्यायाधीश मृदुलेश कुमार ने आज पूरे दिन न्यायिक कार्य के लिए अदालतों को बंद करके प्रभारी अधिकारी नजारत को कोर्ट परिसर, न्यायिक कक्ष, विश्राम कक्ष के साथ बार आदि भी सैनिटाइज कराने का आदेश दिया। जिस पर सेंट्रल नाजिर नाजिम अली के नेतृत्व में पालिका की टीम ने समूचे परिसर को सैनिटाइज कराया। जिसके चलते वादकारी अपनी तारीखों न होने पर वापस लौट गए, वहीं अगली तारीखों की जानकारी के लिए अधिवक्ताओं के संपर्क साधते रहे। अपनों का दर्द – नहीं कर सके बेटी के हाथ पीले..: 8 मई को बेटी के हाथ पीले करने के लिए घर में खुशियों का माहौल था। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। किसी को नहीं पता था कि पहाड़ इस कदर टूटेगा की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। जिस बेटी के विवाह आयोजन की खुशियों में शामिल होने के लिए जो परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तैयारी कर रहे थे उन्हें क्या पता था कि कोरोना सब खुशियां छीन लेगा। कुछ ऐसा ही हाल 22 अप्रैल को अकाल मौत का शिकार हुए कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला तालेबर निवासी सराफा कारोबारी सुधीर वर्मा के परिवार का है। उन्हें उसी दिन सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई और आगरा में शाम को मौत हो गई। अब पूरा परिवार मातम में डूबा है। उधर मृतक के पिता भी संक्रमित पाए जाने के बाद 20 अप्रैल से एल2 अस्पताल बागवाला में भर्ती है। कई अन्य स्थानों पर शादियां टल गई हैं। कई जरूरी काम अटके पड़े हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks