
बूथ लूटकांड में चिंहित कर आरोपियों के घर नोटिस चस्पा
एटा। – बूथ लूटकांड में सामने आए आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज में सामने आए चार दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने चिंहित किया। शुक्रवार को नवागत एसएचओ संजीव कुमार त्यागी ने फोर्स के साथ दबिश दी।
बता दें कि उन्नीस अप्रैल को मतदान के दिन उपद्रवियों ने थाना राजा का रामपुर स्थित गांव में दो बूथ लिए थे। मतपेटिकाएं लूटकर ले गए थे बाद में पानी डाल दिया था। मामले में पीठासीन अधिकारी ने सौ से अधिक आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच आइजी कर रहे है। पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है। पुलिस ने शुक्रवार को गांव में दबिश दी। पुलिस ने ग्यारह आरोपियों के घर नोटिस चस्पा किया है साथ ही कई लोगों को पुलिस ने चिंहित किया है।