
कोरोना वॉरियर्स को रास्ते में पीटा, बंधक बनाया
एटा – कोरोना वॉरियर्स को रास्ते में पकड़कर पिटाई की और बंधक बना लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अलीगंज के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी रोहित कुमार ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एम्बूलैंस में तैनात है। इक्कीस अप्रैल को कोरोना जांच करने के बाद लौट रहे थे। आरोप है कि कोतवाली नगर के मोहल्ला नन्नूमल चौराहा के पास पहुंचे। आरोप है कि कुछ लोगों ने रोक लिया। पिटाई कर घायल कर दिया। बंधक भी बना लिया। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।