
एटा ब्रेकिंग- समाजवादी पार्टी के ज़िला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (वार्ड नम्बर 8) अनिल चौधरी (पलिया) पर लूट का मुकदमा दर्ज।
भाजपा नेता प्रफुल्ल यादव ने कराया मुकदमा दर्ज।
सपा नेता अनिल चौधरी ने से कहा- मेरी जीत सुनिश्चित देख कर मेरे ऊपर राजनैतिक साजिश के तहत फर्जी मुकदमा लिखाया गया है, मेरी लोकप्रियता व जनता के वोटरूपी आशीर्वाद मिलने के कारण भाजपा व उसके नेता बौखला गए हैं, यह मुकदमा दर्शाता है कि भाजपा और उसके नेता कितने हताश और निराश हैं।
मैंने अपने राजनैतिक जीवन में जनता के दिलों में जगह बनाई है, फैसला जनता के बीच होगा। फ़र्ज़ी मुक़दमा के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों और शीर्ष नेताओं को अवगत कराया जायेगा।