
एटा।जनपद में दिनांक 24.04.2021 को कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के चेकिंग अभियान में 298 व्यक्तियों को मास्क न पहने हुए पाए जाने पर 33714 रुपए का जुर्माना किया गया, साथ ही कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान में जनपद भर में 54 गोष्ठियां आयोजित कर समस्त थानाध्यक्षों द्वारा जनसहयोग से 4276 मास्क वितरित किए गए हैं। जनपद में 61 नए कोरोना पोजिटिव रोगी पाए गए हैं, तथा 36 नए हाॅटस्पाट घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में कोरोना महामारी को लेकर शासन द्वारा लागू किए गए नियमों का समस्त क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में उनके अधीनस्थ थानाप्रभारियों द्वारा कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।