पुरानी छत का मलबा गिरने से दो गाय गंभीर रूप से घायल


एटा,
जनपद एटा के विकासखंड सकीट क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लोकसपुर में रात्रि में पुरानी छत का मलबा गिरने से दो गाय गंभीर रूप से घायल हो गई एक गाय की हालत बहुत ही नाजुक है प्राप्त सूचना के अनुसार विद्या राम पुत्र मेवा रहा ने अपनी गाय रोजाना की तरह छत के नीचे बांध रखी थी रात्रि में अचानक छत के गिरने से गांव में हड़कंप मच गया और परिजन त्राहि त्राहि करने लगे,गांव बालो की मदद से गौ माता को बचाने के लिए परिवारीजन बचाव कार्य में लग गए। लेकिन गनीमत यह है कि कोई भी जनहानि होने से बच गई है आज प्रातः 7:00 बजे तक ना तो कोई राजस्व कर्मी और ना ही पुलिस मौके पर पहुंची है।बजरंगदल के विभाग संयोजक देवेंद्र कुमार लोधी ने गौ माता के इलाज एवं छत के गिरने से हुए नुकसान के लिए पीड़ित परिवार के लिए आपदा राहत योजना के तहत मुआबजे की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks