कोविड जांच को लेकर बस स्टैंड पर हुई धक्का मुक्की

*कोविड जांच को लेकर बस स्टैंड पर हुई धक्का मुक्की:* एटा। कोरोना की जांच कराने के लिए रोडवेज बस स्टैंड स्थित बूथ पर लोगों की भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को पहले जांच कराने को लेकर यहां धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। जिला में प्रतिदिन 150 से अधिक कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। इससे लोगों की धड़कनें बढ़ गईं हैं, जुकाम व बुखार को भी कोरोना का लक्षण मान लोग जांच करा रहे हैं। इससे बस स्टैंड पर प्रतिदिन 200 से अधिक लोग जांच कराने पहुंच रहे हैं। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस स्टैंड पर सुबह आठ बजे से ही जांच कराने वालों की लाइन लग जाती है। बृहस्पतिवार को कोरोना की जांच कराने वालों की भीड़ अधिक हो गई, पहले जांच कराने को लेकर लोग एक-दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे, जिससे विवाद की स्थिति पैदा होने लगी। स्वास्थ्य टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। मामले की जानकारी डॉ. विक्रांत यादव ने कोतवाली पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने माहिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगवाई। इसके बाद बस स्टैंड पर सैंपलिंग हो सकी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks