
ससुराल आये युवक ने पिया कीटनाशक दवाई, मौत
एटा – ससुराल आये युवक ने कीटनाशक दवाई पी ली। हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला हाथरस के मोहनपुर निवासी राजेश 25 पुत्र ओमप्रकाश पत्नी ममता को बुलाने ससुराल सेनाकला रिजोर आए थे। गुरुवार को युवक ने कीटनाशक दवाई पी। हालात बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एसओ रिजोर सुधीर राघव ने बताया ने मामले में कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।